RBSE Board Exam Time Table 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से RBSE बोर्ड 10th एवं 12th का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। बोर्ड अधिकारीयों ने सभी बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाओं के आयोजन को लेकर विषयवार तिथियों विवरण तैयार कर टाइम टेबल जारी कर दिया है। इस बार राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षाएं एक साथ 6 मार्च से शुरू होगी। बोर्ड परीक्षाओं के टाइम टेबल की pdf निचे इस लेख में उपलब्ध करवा दी गई है साथ ही बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट से टाइम टेबल डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी इस लेख में सरल शब्दों में समझाई गई है।
आरबीएसई बोर्ड में इस बार RBSE Board Exam Time Table 2025 का इंतजार 19 लाख विधार्थी कर रहे थे जो की आज समाप्त हो चूका है। विधार्थियों की सूविधा के लिए निचे इस पोस्ट में 10वीं एवं 12वीं कक्षा का टाइम टेबल उपलब्ध करवा दिया गया है।
Rajasthan Board Time Table 2025
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 9 जनवरी से 8 फरवरी तक बोर्ड परीक्षाओं के प्रेक्टिकल एग्जाम आयोजित करवाने हेतु एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया था जिसके अनुसार सभी विधालयों में प्रेक्टिकल परीक्षाएं चल रही है। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 6 मार्च से 1 अप्रैल तक होगी ओर वही 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होकर 05 अप्रैल तक आयोजित होगी।
बोर्ड ने परीक्षाओं के आयोजन को लेकर शक्त आदेश जारी किये है की यदि किसी भी विधालय में पेपर लिक या अन्य किसी भी तरह की लापरवाही या फर्जीवाड़ा होता है तो उस विधालय की मान्यता रद्द कर दी जाएगी साथ ही क़ानूनी कार्यवाही भी की जाएगी। बोर्ड परीक्षा के सभी विषयों के पेपर वीडियों ग्राफी के साथ परीक्षा सेंटरों में लाये जायेंगे और कड़ी निगरानी में परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएगी।
RBSE Board Exam Time Table 2025
बोर्ड का नाम | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर |
आर्टिकल का नाम | RBSE Board Exam Time Table 2025 |
कक्षा | 10वीं तथा 12वीं |
अर्धवार्षिक परीक्षा | 12 दिसम्बर से 24 दिसम्बर 2024 |
प्रेक्टिकल एग्जाम | 9 जनवरी से 08 फरवरी 2025 |
वार्षिक परीक्षा (10th & 12th) | 6 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक होंगे एग्जाम |
10th टाइम टेबल pdf | Download Pdf |
12th टाइम टेबल pdf | Download Pdf |
आधिकारिक वेबसाइट | rajeduboard.rajasthan.gov.in |
व्हाट्सएप्प चैनल | ज्वाइन करें |
Madhyamik Shiksha Board Rajasthan Time Table Class 10
दिनांक | कक्षा 10 |
---|---|
6 मार्च 2025 | अंग्रेजी |
12 मार्च 2025 | हिंदी |
17 मार्च 2025 | सामाजिक विज्ञान |
21 मार्च 2025 | विज्ञान |
26 मार्च 2025 | गणित |
1 अप्रैल 2025 | संस्कृत, उर्दू, सिंधी (तृतीय भाषा) |
RBSE Time Table 2025 Class 12
दिनांक | कक्षा 12 |
---|---|
6 मार्च 2025 | मनोविज्ञान |
7 मार्च 2025 | चित्रकला |
8 मार्च 2025 | भूगोल, लेखाशास्त्र, भौतिक विज्ञान, |
10 मार्च 2025 | अनिवार्य अंग्रेजी |
11 मार्च 2025 | कृषि, सुचना प्रोद्योगिकी एवं सेवाएं |
12 मार्च 2025 | लोक प्रशासन |
15 मार्च 2025 | कंठसंगीत |
17 मार्च 2025 | सामान्य विज्ञान |
18 मार्च 2025 | अर्थशास्त्र, कृषि जीव विज्ञान |
21 मार्च 2025 | पर्यावरण विज्ञान |
22 मार्च 2025 | संस्कृत साहित्य |
24 मार्च 2025 | हिंदी अनिवार्य |
25 मार्च 2025 | गर्ह विज्ञान |
26 मार्च 2025 | शारीरिक शिक्षा |
27 मार्च 2025 | समाजशास्त्र |
28 मार्च 2025 | राजनीतिक विज्ञान, कृषि विज्ञान, भू-विज्ञान |
29 मार्च 2025 | गणित |
01 अप्रैल 2025 | वास्तुविज्ञान, साहित्य शास्त्र, वेद |
02 अप्रैल 2025 | अंग्रजी साहित्य |
03 अप्रैल 2025 | इतिहास, कृषि रसायन विज्ञान, रसायन विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन |
04 अप्रैल 2025 | कंप्यूटर विज्ञान |
05 अप्रैल 2025 | हिंदी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिंधी साहित्य |
राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं से संबधित सभी प्रकार की जानकारी आप हमारे व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़कर भी प्राप्त कर सकते है।